<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 5, 2026

टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस व टनकपुर-पीलीभीत सवारी ट्रेन के मार्ग विस्तार का आज होगा शुभारंभ

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 6 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत सवारी ट्रेन के शाहजहांपुर तक मार्ग विस्तार का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर विशेष ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

टनकपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस के उद्घाटन विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।

वहीं, पीलीभीत जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद टनकपुर-पीलीभीत सवारी ट्रेन के शाहजहांपुर तक मार्ग विस्तार का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, सांसद मिथिलेश कुमार, सांसद अरुण कुमार सागर तथा विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान टनकपुर स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।

रेल मंत्रालय के अनुसार, कुमाऊं क्षेत्र के लोगों तथा सिख श्रद्धालुओं की लंबे समय से टनकपुर से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग थी। इस मांग को देखते हुए टनकपुर-हजूर साहिब नांदेड-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दी गई है। साथ ही 55322/55323 टनकपुर-पीलीभीत-टनकपुर सवारी गाड़ी का मार्ग शाहजहांपुर तक विस्तारित करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

रेलवे का मानना है कि इन दोनों ट्रेनों के संचालन और मार्ग विस्तार से छात्रों, किसानों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के कृषि एवं अन्य उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध होने से स्थानीय आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages