<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 5, 2026

बैजलपुर पहुंचे सपा विधायक व जिलाध्यक्ष, मनीष चौरसिया के परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर में युवक मनीष चौरसिया की कथित पुलिस पिटाई से हुई मौत के मामले में रविवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने बैजलपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि यदि पुलिस ने विवेक और संवेदनशीलता का परिचय दिया होता तो मनीष चौरसिया आज जीवित होता। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान पुलिस निरंकुश होती जा रही है और गरीबों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है। उन्होंने मांग की कि मनीष चौरसिया की कथित पुलिस पिटाई से मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

पीड़ित परिवार ने सपा प्रतिनिधिमंडल को बताया कि डायल-112 पुलिस की पिटाई से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस मौके से चली गई। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से मनीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में जिला अस्पताल से कैली अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रतिनिधिमंडल में विधायक राजेन्द्र चौधरी, कवीन्द्र चौधरी 'अतुल', जिला महासचिव मो. स्वालेह, महादेवा विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल 'कक्कू', पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया, पूर्व प्रधान महेंद्र यादव, सुभाष यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages