<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 20, 2026

ड्रॉप मोर क्रॉप योजना से बस्ती में जल संरक्षण को मिली नई दिशा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो इरिगेशन योजना जनपद बस्ती में जल संरक्षण और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित इस योजना के माध्यम से किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे कम पानी में अधिक सिंचाई संभव हो रही है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान जनपद के 695 किसानों ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने खेतों में आधुनिक सिंचाई प्रणाली स्थापित की है। योजना के तहत पात्र किसानों को सरकारी अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे कम लागत में ड्रिप अथवा स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली अपनाने में सक्षम हो रहे हैं।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार माइक्रो इरिगेशन तकनीक से 40 से 50 प्रतिशत तक पानी की बचत संभव है। इस प्रणाली में फसलों की जड़ों तक आवश्यकता के अनुसार पानी पहुंचता है, जिससे पानी का अपव्यय नहीं होता और मिट्टी में नमी का संतुलन बना रहता है। साथ ही उर्वरकों का बेहतर उपयोग होने से फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में भी सुधार होता है।

ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली अपनाने से 35 से 40 प्रतिशत तक उत्पादन वृद्धि की संभावना रहती है। इसके अलावा खरपतवार की समस्या कम होती है तथा सिंचाई में श्रम और समय दोनों की बचत होती है। सब्जी, बागवानी, दलहन, तिलहन और अन्य नकदी फसलों में इस तकनीक के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।

कृषि विभाग किसानों को तकनीकी जानकारी और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़कर जल संरक्षण के साथ कृषि आय बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे जनपद में टिकाऊ, वैज्ञानिक और जल-संरक्षण आधारित कृषि व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Pages