वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 के घोषित परिणाम में श्रीराम पब्लिक स्कूल, बस्ती के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय की छात्रा अंशिका मिश्रा ने ऑल इंडिया रैंक 1647 प्राप्त कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।
इसके अलावा सार्थक पटेल ने ऑल इंडिया रैंक 7617, वैभवी पाल ने 13000, शिवम चौधरी ने 17420, शिवेन्द्र वर्मा ने 25834, सुधांशु मौर्या ने 25978 तथा पायल चौधरी ने 29003 ऑल इंडिया रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। विद्यार्थियों की सफलता ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने परिवार और जनपद का भी गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राजेश चौधरी, प्रधानाचार्य कुमार अभिनव तथा प्रबंधक दयाराम चौधरी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की उपलब्धि विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देगी।

No comments:
Post a Comment