बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र से सटे पिरैला चौराहा, वीरपुर में गुरुवार को ए.जी. लाइफ केयर क्लिनिक 'मेडीपॉइंट' का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है, ताकि लोगों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता से स्थानीय लोगों को बेहतर उपचार मिलेगा और छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
क्लीनिक का संचालन डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. विकास कुमार चौधरी एवं आरती गुप्ता (जीएनएम) द्वारा किया जाएगा। संचालकों ने बताया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा परामर्श एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।
उद्घाटन समारोह में दिलीप चौरसिया, संतोष साहू, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता, विनय कुमार पाण्डेय, अमित वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment