<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 16, 2026

गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। वर्ष 2026-27 के लिए "गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार" हेतु प्रस्ताव एवं आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्य करने वाले व्यक्ति को गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस पर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रुपये की नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि पुरस्कार के लिए वही व्यक्ति पात्र होगा जो भारत का मूल नागरिक हो, उत्तर प्रदेश में सामान्य रूप से निवास करता हो तथा मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। साथ ही, जिसे पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान न किया गया हो।

उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि यह सम्मान प्रत्येक वर्ष 5 जनवरी, गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Pages