गोरखपुर। गोरखपुर नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पांच पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित सदस्यों में श्रीमती आरती सिंह, राजेन्द्र तिवारी, राजेश कुमार, रितेश सिंह बबलू एवं आनंद साहनी शामिल हैं। नगर निगम की कार्यकारिणी के कुल छह सदस्यों में से पांच पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे गोरखपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।
नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विधायक विपिन सिंह, अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, इन्द्रमणि उपाध्याय, बृजेश मणि मिश्रा, दयानंद शर्मा, रणविजय शाही, जितेन्द्र चौधरी 'जीतू', वीरेंद्र पांडेय, पदमा गुप्ता, मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, अनुपमा पाण्डेय, दयाकृष्ण गुप्ता, दिनेश जायसवाल, शशिकांत सिंह, आलोक सिंह विशेन, अशोक गुप्ता, शिवम पाण्डेय, विकास शर्मा, विशाल गुप्ता, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, प्रदीप सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, शिशिर वर्मा सहित महानगर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

No comments:
Post a Comment