<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 16, 2026

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गौर थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार थाना गौर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 123/2026, धारा 137(2), 65(1) भारतीय न्याय संहिता तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त जितेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी लमतिया को गौर रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल अंजान, उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, कांस्टेबल हरिशंकर यादव तथा कांस्टेबल अभिषेकनाथ शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages