गोरखपुर। जनपद में अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के निर्माण, निष्कर्षण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजघाट पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राजघाट एवं आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान मदन निषाद पुत्र मोहन लाल निषाद, निवासी बरदिहवा डोमरा थाना पनियरा, जनपद महराजगंज (हाल पता- नन्दलाल का मकान, अमरूदबाग, थाना राजघाट, गोरखपुर) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
इस संबंध में थाना राजघाट पर मु0अ0सं0 0126/2026 के तहत धारा 60 एवं 72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

No comments:
Post a Comment