<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 11, 2026

कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न, जिले की टॉपर आस्था सहित प्रतिभाओं का हुआ सम्मान


गोरखपुर। सिविल लाइन्स स्थित कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को मेधावी छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय एवं शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की छात्रा आस्था ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हाईस्कूल की छात्रा अर्सला नेयाज़ ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि सुश्री मंजुल मयंक (एसडीएम, सुल्तानपुर) एवं कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज की वर्ष 2014 बैच की पूर्व छात्रा रहीं। कार्यक्रम में सिस्टर सेंड्रा ए.सी. (मैनेजर), सिस्टर सलीटा ए.सी. (प्रधानाचार्य), सिस्टर अरुल मेरी ए.सी. (उपप्रधानाचार्य), सिस्टर अल्जीरा ए.सी. (प्रधानाचार्य, कार्मल स्कूल) सहित अन्य सिस्टर्स एवं अतिथियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद हाईस्कूल की फातिमा आएशा (92.3%), दीपांजली यादव (91.6%), आकांक्षा श्रीवास्तव (91%) तथा इंटरमीडिएट की कृति द्विवेदी (87.8%), अन्वी पटेल (86.8%), श्रद्धा त्रिपाठी (86%), आकृति यादव (85.8%) एवं अदिति गुप्ता (85.4%) को भी सम्मानित किया गया।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली ज्ञानशी सिंह सहित ओलंपियाड, शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा गणित विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी आकर्षक बनाया। अंत में विद्यालय की एसपीएल अपूर्वा सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages