<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 6, 2026

दुकान बंद कर घर लौट रहे कपड़ा व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत


महादेवा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के चंगेरवा (यादव) गांव निवासी एवं पाकरडाड़ बाजार स्थित आकांक्षा वस्त्रालय के संचालक महेश उर्फ भोला नाथ (42) पुत्र रामलाल की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, महेश उर्फ भोला नाथ रविवार रात करीब नौ बजे अपनी कपड़े की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। नरौली स्थित टीवीएस एजेंसी के सामने सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक से उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के जरिए ओपेक चिकित्सालय कैली, बस्ती ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
महेश उर्फ भोला नाथ अपने पांच भाइयों में तीसरे स्थान पर थे। वह अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्रियां—14 वर्षीय आकांक्षा और 12 वर्षीय पीहू—को छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के व्यापारियों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages