<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 2, 2026

राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर चिकित्सकों का सम्मान, चिकित्सा सेवा और शिक्षा पर हुआ मंथन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर स्थानीय होटल के सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न, प्रख्यात चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डॉ. राय की जयंती और पुण्यतिथि दोनों 1 जुलाई को होने के कारण प्रतिवर्ष इसी दिन राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस (डॉक्टर्स डे) मनाया जाता है।

इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद तथा एमआरए मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. रंगजी द्विवेदी, डॉ. अश्वनी कुमार सिंह एवं डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने डॉ. बी.सी. राय के जीवन, उनके आदर्शों तथा चिकित्सा सेवा में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद और विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. मनोज यादव ने सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) व्याख्यान के माध्यम से आधुनिक चिकित्सा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चिकित्सकों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

आईएमए के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह में पूर्व अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार, अध्यक्ष, सचिव डॉ. एन.के. चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉ. पी.के. श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक डॉ. राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पित चिकित्सकों का सम्मान करना, डॉ. बी.सी. राय के आदर्शों को याद करना तथा चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर ज्ञानवर्धन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चिकित्सकों को प्रेरित करना रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages