<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 2, 2026

तिलक और मुस्कान के साथ हुआ नन्हे कदमों का स्वागत, केबीएस यूनिक स्कूल में नए सत्र का उल्लास


गोरखपुर। केबीएस यूनिक स्कूल में जुलाई शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ भारतीय संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों के बीच हर्षोल्लास के साथ हुआ। विद्यालय के प्रवेश द्वार पर बच्चों का तिलक लगाकर और मधुर मुस्कान के साथ स्वागत किया गया। नए सत्र के पहले दिन पूरा परिसर बच्चों की चहक, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से गुलजार रहा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के पूजन, वंदन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने प्रत्येक बच्चे का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और मानवीय मूल्यों को विकसित करने वाला परिवार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को अच्छा इंसान, जिम्मेदार नागरिक और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व बनाना है।
विद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्ले-वे आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ज्योति, पिंकी और रुचिता ने एक्शन राइम्स, कहानी वाचन, रंग एवं आकृति पहचान, समूह खेल तथा रचनात्मक गतिविधियों के जरिए बच्चों के पहले दिन को यादगार बना दिया।
विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए सत्र को नई ऊर्जा, नई उपलब्धियों और नई सफलताओं की शुरुआत बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages