वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत जनपद में स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस एवं वैध परमिट सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो स्कूली वाहनों का चालान किया गया तथा 15 हजार रुपये प्रशमन शुल्क की वसूली की गई।
अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भी जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस अथवा परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी है, उनके विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा।
प्रशासन ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने विद्यालय के वाहनों की फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों को समय से अद्यतन कराएं तथा सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही वाहनों का संचालन सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों का भी पूर्ण पालन हो सके।

No comments:
Post a Comment