<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 2, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान, भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में होटल सिमरन पैराडाइज के सभागार में 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पखवाड़ा' के अंतर्गत विशाल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया के पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी तथा भाजपा के असम प्रभारी एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की।

सम्मेलन में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यक्रमों के सफल संचालन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई। मंच पर महेश शुक्ला, दयाराम चौधरी, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, संजय जायसवाल, संजय चौधरी, यशकांत सिंह, पवन कसौधन और राजेन्द्र गौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। उनका बलिदान आज भी देश सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका सर्वोपरि होती है।

विशिष्ट अतिथि हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी सांगठनिक चुनौतियों और दायित्वों पर भी प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी से एकजुट होकर 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पखवाड़ा' को सफल बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages