<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 11, 2026

विश्व जनसंख्या दिवस पर केबीएस यूनिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने जीता सभी का दिल


गोरखपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर केबीएस यूनिक स्कूल, भगवानपुर, गोरखपुर में जनसंख्या नियंत्रण एवं सामाजिक जागरूकता विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नाटक, संवाद और प्रेरक स्लोगनों के माध्यम से बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव तथा जनसंख्या संतुलन के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया और समाज को सकारात्मक संदेश दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं शिक्षिकाओं के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को केवल शैक्षिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रहित के प्रति भी जागरूक किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने "छोटा परिवार–सुखी परिवार", "शिक्षित परिवार, समृद्ध समाज" तथा "जनसंख्या नियंत्रण, राष्ट्र निर्माण की पहचान" जैसे प्रेरक स्लोगनों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया। अंत में विद्यालय परिवार ने जनसंख्या नियंत्रण, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages