वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। बजाज फाउंडेशन के अध्यक्ष शिशिर बजाज को भारतीय उद्योग, विशेषकर चीनी एवं एथेनॉल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण तथा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महाराष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर बजाज चीनी मिल रुधौली के सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने ग्राम सीस्वरी रमवापुर एवं जलालपुर में कृषक गोष्ठी आयोजित कर किसानों के साथ खुशी साझा की। उन्होंने किसानों को मिष्ठान वितरित कर शिशिर बजाज को सम्मान मिलने पर बधाई दी।
गन्ना अधिकारी ने कहा कि बजाज ग्रुप किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रहा है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी समूह लगातार महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि बजाज ग्रुप में हजारों कर्मचारी कार्यरत हैं, जिससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाखों परिवारों को रोजगार और आजीविका का सहारा मिल रहा है।
गोष्ठी में उपस्थित किसानों ने भी शिशिर बजाज को महाराष्ट्र गौरव सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ग्राम प्रधान संजय पांडे, नंदू मिश्रा, राम लखन, संदीप मिश्रा, अग्नि चौधरी, राम बहोर चौधरी, रामनाथ चौधरी, शिवकुमार, विजय कुमार पांडे, धर्मेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment