गोरखपुर। हरित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से भगवानपुर स्थित फर्टिलाइज़र कॉलोनी के निकट केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय की उपस्थिति में शिक्षिकाओं ज्योति, पिंकी, रुचिता एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से रंग-बिरंगे फूलों तथा नीम के दर्जनों पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण करते हुए उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल पुस्तकीय शिक्षा देना नहीं, बल्कि उनमें प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण के संस्कार, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत घर और विद्यालय से होती है तथा बचपन से ही पेड़-पौधों का महत्व समझने वाले बच्चे भविष्य में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर, हराभरा एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। भविष्य में लगाए गए पौधों से विद्यालय की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ेगी और विद्यार्थियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं प्रेरणादायक वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment