<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 16, 2026

पौधारोपण महाअभियान में बस्ती ने रचा नया कीर्तिमान, लक्ष्य से अधिक लगाए 40.91 लाख पौधे


बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को समर्पित पौधारोपण महाअभियान के तहत जनपद बस्ती ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधारोपण कर प्रशासन, विभिन्न विभागों और आमजन की सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
जनपद में वन विभाग को 13 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष विभाग ने 13.00771 लाख पौधे लगाए। वहीं अन्य विभागों को 27.69 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य मिला था, जिसके मुकाबले 27.90674 लाख पौधों का रोपण किया गया। इस प्रकार पूरे जिले में 40.69 लाख पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष 40.91445 लाख पौधों का रोपण कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की गई।
अभियान की सफलता में वन विभाग के साथ ग्राम पंचायतों, शिक्षा, पंचायती राज, कृषि, उद्यान, राजस्व, नगर निकायों सहित विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालयों, पंचायत भवनों, सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारे एवं खाली भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े स्तर पर पौधारोपण से आने वाले वर्षों में वायु प्रदूषण में कमी आएगी, भूजल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, तापमान संतुलित रहेगा तथा वन्यजीवों और पक्षियों को बेहतर प्राकृतिक आवास मिल सकेगा। फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण ग्रामीण आजीविका और जैव विविधता को भी मजबूती देगा।
प्रशासन ने बताया कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है तथा समय-समय पर निगरानी भी की जाएगी।
पौधारोपण महाअभियान में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल कर बस्ती ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के हरित विकास अभियान में जिले के महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक मानी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages