गोरखपुर। भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) 2010 बैच के अधिकारी अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य मालभाड़ा परिवहन प्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
अवधेश कुमार त्रिवेदी ने मध्यकालीन एवं आधुनिक भारत के इतिहास में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उनकी पहली नियुक्ति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक के रूप में हुई थी। अपने 15 वर्ष के रेल सेवा अनुभव के दौरान उन्होंने नागपुर, कोरबा, बिलासपुर और रायपुर में सहायक परिचालन प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक, मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (गुड्स एवं नियोजन) तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसम्पर्क अधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
रेल एवं मीडिया प्रबंधन तथा प्रशासन में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए उनसे पूर्वोत्तर रेलवे के मालभाड़ा परिवहन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा की जा रही है। रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच भी उनकी कार्यशैली लोकप्रिय मानी जाती है।

No comments:
Post a Comment