<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 15, 2026

श्रावण मास की तैयारियों का बिड़हर घाट पर निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश


संतकबीरनगर। आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में उपजिलाधिकारी धनघटा रविकांत चौबे एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा ने बुधवार को बिड़हर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी, प्रभावी भीड़ प्रबंधन तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages