<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 13, 2026

श्रावण मास व महाशिवरात्रि को लेकर छावनी थाने में पीस कमेटी की बैठक


बस्ती। आगामी श्रावण मास कांवर यात्रा एवं महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना छावनी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, डीजे संचालकों, भंडारा (लंगर) संचालकों तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान उपस्थित लोगों से त्योहारों से संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई, जिस पर किसी भी प्रकार की विशेष समस्या सामने नहीं आई। पुलिस अधिकारियों ने सभी नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने तथा आपात स्थिति में डायल 112 एवं 1090 पर संपर्क करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages