<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 13, 2026

मेरठ जाने से रोके गए कांग्रेस नेता, लोकतंत्र की हत्या का आरोप


गाजियाबाद। मेरठ में जनहानि से प्रभावित परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को मेरठ टोल प्लाजा पर पुलिस द्वारा रोक दिए जाने के बाद जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, गाजियाबाद ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस के अनुसार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप नरवाल तथा राज्यसभा सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के साथ पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मेरठ के लिए रवाना हुआ था। आरोप है कि मेरठ टोल प्लाजा पर पुलिस प्रशासन ने काफिले को रोककर आगे जाने की अनुमति नहीं दी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस प्रशासन का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और यह सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार जनहानि की घटनाओं पर जवाबदेही तय करने के बजाय विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। पार्टी ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी कि यदि विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों का इसी प्रकार दमन जारी रहा तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन चलाएगी।
इस दौरान पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र कसाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, रिजवान मलिक, शिवदत्त अधाना, अजय शर्मा, विश्वदीप त्यागी, डोली त्यागी, शशिभूषण शर्मा, आसिफ सैफी, इरफान नेताजी, रवि सूर्य, आशीष प्रेमी, पंकज तेजानिया, बिजेंद्र यादव, नवीन कुमार कौशिक, बी.एस. नेगी, पुनीत लॉ, दिनेश मेहता, यश कौशिक सहित जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages