हर्रैया, बस्ती। प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत विकासखंड हर्रैया के कंपोजिट विद्यालय टूटीभीटी नाथपुर में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में बरगद, नीम, आंवला, अमरूद और चितवन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआरपी एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।
जिला संगठन मंत्री विवेक कान्त पाण्डेय ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है। विद्यालयों से शुरू होने वाले ऐसे अभियान बच्चों में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शिक्षक संकुल बृजेंद्र पाण्डेय, प्रधानाध्यापिका रश्मि यादव, शिक्षक उपेन्द्र तिवारी, अनीता द्विवेदी, विट्टन, किरन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment