<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 13, 2026

शिक्षा मित्रों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन, स्थानांतरण व समय पर मानदेय की उठाई मांग


बस्ती। आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनूप कुमार तिवारी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शासनादेश के अनुरूप जनपद में शिक्षा मित्रों के स्थानांतरण एवं समायोजन की प्रक्रिया लागू करने तथा महिला शिक्षा मित्रों की तैनाती उनकी ससुराल के निकट सुनिश्चित कराने की मांग की।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामपराग चौधरी ने बताया कि बीएसए ने ज्ञापन प्राप्त कर शासनादेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने शिक्षा मित्रों को समय पर मानदेय उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई, ताकि उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षा मित्रों को समय पर मानदेय उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और शासनादेश के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में सूर्य प्रकाश शुक्ल, विजय बहादुर यादव, अनिल कुमार द्विवेदी, जालंधर प्रसाद, अविनाश मिश्र, बाल गोपाल शुक्ल, राघवेन्द्र उपाध्याय, लालता प्रसाद, राजेश कुमार चौधरी, पवन कुमार तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages