<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 13, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत संतकबीरनगर पुलिस का जागरूकता अभियान, गांव-गांव चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के उद्देश्य से सोमवार को जनपद के सभी थानों की पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
अभियान के दौरान सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 की जानकारी दी। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की रक्षा तथा आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के बारे में भी जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नेहिया खटिक टोला, महिला थाना पुलिस ने बघौली, महुली पुलिस ने छितही, धनघटा पुलिस ने लोहरैया व खाजों, मेहंदावल पुलिस ने भितरी मोहल्ला तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने बौरव्यास, गहवा और मुसहरा गांव में चौपाल एवं बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं को शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी समस्याएं सामने रखने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में तत्काल पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages