<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 13, 2026

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष तेज होगा - रामबचन भारती


बस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष रामबचन भारती का कांग्रेसजनों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, अनिल भारती, नर्वदेश्वर शुक्ल, मोहम्मद रफीक खां, अतीउल्ला सिद्दीकी सहित अनेक नेताओं ने उनका अभिनंदन किया।
स्वागत के बाद रामबचन भारती ने कहा कि यह समय केवल स्वागत का नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और संघर्ष तेज करने का है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम सहित कांग्रेस के अनेक नेताओं ने दलितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक तथ्यों से दलित समाज को अवगत कराते हुए उन्हें कांग्रेस से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी एवं पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने विश्वास जताया कि रामबचन भारती के नेतृत्व में अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, कुंवर जितेन्द्र सिंह, भूमिधर गुप्ता, अजय शुक्ल, शेर मोहम्मद, हाजी वहाब, मस्तराम वर्मा, सुनील पाण्डेय, राजेन्द्र गुप्ता, डीएन शास्त्री, डॉ. मारूफ अली, साधू शरण आर्य, परमात्मा चक्रवर्ती, वृजभान कन्नौजिया, सरोजबाला कन्नौजिया, गुड्डू सोनकर, अशरफ अली, मंजू पाण्डेय, नफीस अहमद, साधू पाण्डेय, सद्दाम, लालचंद वर्मा, मदन मोहन चौधरी, राकेशमणि तिवारी, अमर बहादुर 'तप्पे बाबा', अशफाक अहमद, राम बहादुर सिंह, जगदीश शर्मा, राम सिंह, सुमन देवी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages