गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने पूर्व से संचालित 04731/04732 श्री गंगानगर–समस्तीपुर–श्री गंगानगर (वाया गोरखपुर) साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि एक अतिरिक्त फेरे के लिए बढ़ा दी है।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, 04731 श्री गंगानगर–समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब 26 जुलाई 2026 (रविवार) को तथा 04732 समस्तीपुर–श्री गंगानगर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को संचालित की जाएगी।
रेल प्रशासन ने बताया कि विस्तारित अवधि में ट्रेन का मार्ग, समय, ठहराव एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगी। इस निर्णय से गोरखपुर सहित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
.jpg)
No comments:
Post a Comment