<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 13, 2026

गोरखपुर की 11 जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी का जनजागरण अभियान


गोरखपुर। राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी ने शहर की 11 प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर जनजागरण अभियान शुरू करते हुए शासन-प्रशासन से त्वरित समाधान की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि जनता की समस्याओं पर राजनीति नहीं, बल्कि उनके स्थायी समाधान की आवश्यकता है।
सोमवार को जारी जन जागरूकता पोस्टर के माध्यम से पार्टी ने महंगाई, बढ़े हुए बिजली बिल, लगातार बिजली कटौती, रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में बढ़ोतरी, जलभराव, बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति, बिजली के पोलों की कमी, कॉलोनियों की जर्जर सड़कें, बेरोजगारी तथा स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि गोरखपुर की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर है। बढ़ती महंगाई और बिजली बिलों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है, जबकि अघोषित बिजली कटौती से व्यापार, शिक्षा और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में आज भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
उन्होंने बरसात के दौरान शहर के कई क्षेत्रों में होने वाले जलभराव, टूटी सड़कों, गंदे नालों, स्वच्छ पेयजल की कमी, बेरोजगारी और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को भी गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इन मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।
पार्टी ने कहा कि वह लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर प्रत्येक समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages