<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 6, 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को तहसील मेंहदावल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कराने पर जोर दिया।
एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों का निपटारा आपसी समन्वय एवं सामंजस्य के साथ किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण भी किया तथा पूर्व में निस्तारित मामलों के संबंध में संबंधित फरियादियों से फीडबैक लेकर निस्तारण की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages