<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 6, 2026

संतकबीरनगर पुलिस लाइन में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन, पुलिसकर्मियों की फिटनेस पर दिया गया जोर


संतकबीरनगर। पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, फिट एवं ऊर्जावान बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स संतकबीरनगर में नवनिर्मित अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद पुलिस महानिरीक्षक ने जिम में स्थापित आधुनिक व्यायाम मशीनों एवं उपकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है, ऐसे में मानसिक एवं शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जिम पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम, बेहतर स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने में सहायक होगा।
इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिम के नियमित रखरखाव एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, प्रभारी यातायात परमहंस सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages