गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के उत्तर प्रदेश आगमन पर बुधवार सुबह गाजीपुर बॉर्डर स्थित यूपी गेट पर जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सतीश शर्मा ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है।
स्वागत कार्यक्रम में मांगेराम त्यागी, शशि भूषण शर्मा, राजेश गुप्ता, डोली त्यागी, अजय शर्मा, बीएस नेगी, कपिल यादव, सुशील शर्मा, विश्वदीप त्यागी, हाजी खुर्शीद अली, रिजवान मलिक, रूबी मलिक, सीमा, नजमीन, पंकज तेजानिया, चंद्रपाल, सूर्यकांत, शिवदत्त अधना, सुरेश शर्मा, ब्रजकांत शर्मा, आचार्य विकास त्यागी, विनोद धाम, रियाज सैफी, श्याम पोरवाल, आबिद अली, पन्नालाल शर्मा, यश कौशिक, आशुतोष गुप्ता सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत के बाद राजेंद्र पाल गौतम अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद ने उनके सफल प्रवास एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

No comments:
Post a Comment