<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 9, 2026

गैंगस्टर एक्ट में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में हैं नामजद


गोरखपुर। संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आशुतोष सिंह, हर्ष जायसवाल और अनिकेत भारती उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न संगठित आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। इनकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कोतवाली थाने में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गोरखपुर और महराजगंज के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक भावेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आकाश सिंह, उपनिरीक्षक हर्ष शुक्ला तथा कांस्टेबल सोहेल अंसारी, मनीष यादव और राकेश यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages