<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 8, 2026

उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षिका रानी कुमारी सम्मानित


मुजफ्फरपुर। कांति स्थित एनटीपीसी के तरंगणी सभागार में आयोजित प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति के विदाई समारोह में विशिष्ट शिक्षिका रानी कुमारी को उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विधायक अजीत कुमार ने भारत सरकार एवं बिहार सरकार की संयुक्त योजनाओं, इंस्पायर अवार्ड तथा विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के सफल एवं शत-प्रतिशत क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए रानी कुमारी को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
समारोह के दौरान रानी कुमारी ने अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत कर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति के कार्यकाल और उनके योगदान की प्रशंसा की, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं रानी कुमारी को मिले सम्मान पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages