<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 8, 2026

हर्रैया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रदेशव्यापी शुभारंभ के साथ बुधवार को हर्रैया तहसील सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। हर्रैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र एवं उपजिलाधिकारी उमाकांत तिवारी ने योजना का शुभारंभ करते हुए चयनित शिक्षकों को कार्ड प्रदान किए।

इस अवसर पर शिक्षकों को बताया गया कि योजना के तहत उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत पात्र शिक्षकों एवं संविदा कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये तक के बीमा सुरक्षा कवर सहित विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में ड्रेस, जूता, मोजा एवं अन्य आवश्यक सामग्री के लिए 1200 रुपये की धनराशि हस्तांतरित किए जाने के क्रम में लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किए गए। वहीं कई शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित कर योजना का लाभ दिलाया गया।

विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र ने कहा कि यह योजना शिक्षकों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। भारतीय स्टेट बैंक हर्रैया शाखा के प्रबंधक आर.के. ओझा ने बैंक की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और बीमा सुविधाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद, ममता सिंह, राणा सिंह, विवेक कांत पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages