<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 8, 2026

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ें, पर्यावरण संरक्षण में दें योगदान : डीएफओ

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) डॉ. शिरीन ने आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि मानव जीवन के अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण और उनका संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।

डीएफओ ने बताया कि बस्ती जिले की 32 पौधशालाओं में 72 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। इस वर्ष जिले में 50 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को जिले में छह लाख पौधों का रोपण किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि आगामी 12 जुलाई को वृहद पौधारोपण अभियान के तहत वन विभाग 20 लाख 40 हजार पौधे लगाएगा, जबकि अन्य 26 विभागों द्वारा 23 लाख 70 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। सभी विभागों और जनसहयोग से जिले के 50 लाख पौधारोपण के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

डीएफओ ने बताया कि एक से सात जुलाई तक आयोजित वन महोत्सव सप्ताह के दौरान वन विभाग ने गैर सरकारी संगठनों, शिक्षण संस्थानों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम न बने, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages