गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में आयोजित हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह 30 सितंबर को रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में होगा। समारोह का आयोजन शाम चार बजे से किया जाएगा।
महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समापन अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रेलवे प्रशासन की ओर से हिंदी के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

No comments:
Post a Comment