<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 8, 2026

पटेल एसएमएच हॉस्पिटल के 11 छात्रों का होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पद पर चयन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पटेल एसएमएच हॉस्पिटल एंड आयुष पैरामेडिकल कॉलेज, गोटवा के 11 छात्रों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर कॉलेज सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में चयनित छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. चौधरी ने अभिषेक चौधरी, राम दयाल चौधरी, विजय वरुण, विजय पाल चौधरी, सुभाष चंद्र शर्मा, स्वीटी सिंह, शशिधर वर्मा सहित चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और चयनित फार्मासिस्ट पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

संस्थान के प्रबंधक डॉ. वी.के. वर्मा ने कहा कि बेहतर शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि यहां के छात्र लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय छात्रों के साथ-साथ संस्थान के समर्पित शिक्षकों को भी दिया।

निदेशक डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि संस्थान में शासन के सभी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाता है। इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में छात्रों को सरकारी सेवाओं में चयन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का विश्वास भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. राजेश पटेल, डॉ. दिनेश सिंह कुशवाहा, डॉ. जी.सी. वर्मा, डॉ. हिमांशी वर्मा सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल 'जगमग' ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages