<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 8, 2026

भाजपा की जिला बैठक में बूथ सशक्तिकरण और चुनावी तैयारियों पर मंथन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में मासिक जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) अभियान, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने मंडल प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे पूर्व मंडल अध्यक्षों से नियमित संपर्क बनाए रखें, प्रतिदिन कम से कम 10 बूथ अध्यक्षों से दूरभाष पर संवाद करें तथा मंडल प्रवास के दौरान बूथ अध्यक्षों के घर जाकर "चाय पर चर्चा" के माध्यम से संगठन को और मजबूत करें।

बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रत्येक बूथ से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ने और प्रश्नोत्तरी पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पन्ना प्रमुखों की सक्रियता बढ़ाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

इस दौरान बूथ समिति गठन, शक्ति केंद्रों की सक्रियता, सदस्यता अभियान, लाभार्थी संपर्क, प्रशिक्षण, चुनाव प्रबंधन, मतदाता सूची निरीक्षण, सोशल मीडिया संचालन और कार्यालय व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों को विभागवार जिम्मेदारियां भी सौंपते हुए सभी से निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, मंडल प्रभारी तथा अन्य जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages