वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना वाल्टरगंज पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे के दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना वाल्टरगंज पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 145/2026, धारा 87, 64(2), 127(4), 142 एवं 61 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अब्दुल रहीम पुत्र स्वर्गीय हीरा तथा अभियुक्ता भिन्ना उर्फ रातमा खातून पत्नी अब्दुल रहीम को गुरुवार को उनके घर ग्राम खैरा से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और फरार आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment