<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 23, 2026

नमस्ते योजना के तहत पात्र बच्चों को मिलेगी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने बताया कि निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में नमस्ते (नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम) योजना के अंतर्गत प्रमाणित स्वच्छता कर्मियों के पात्र बच्चों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से आच्छादित किया गया है।

उन्होंने जनपद के सभी पात्र प्रमाणित स्वच्छता कर्मियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने के लिए समय से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारियों, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों तथा संबंधित विभागों से अपने-अपने क्षेत्रों में नमस्ते योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों की पहचान कर समयबद्ध ढंग से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Pages