<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 23, 2026

मॉडीफाइड साइलेंसर व अवैध हूटर के खिलाफ चला अभियान, तीन वाहनों का चालान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 21 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक अवैध हूटर, प्रेशर हार्न, सायरन एवं मॉडीफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को बस्ती में परिवहन विभाग ने प्रभावी कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ-साथ वाहनों में अनधिकृत उपकरणों के प्रयोग पर रोक लगाना है।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जनपद स्थित एस.के. बुलेट सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्विस सेंटर पर किसी भी वाहन में मॉडीफाइड साइलेंसर की बिक्री अथवा फिटमेंट नहीं पाया गया। विभागीय अधिकारियों ने संचालक को भविष्य में भी किसी प्रकार के मॉडीफाइड साइलेंसर का विक्रय या फिटमेंट न करने के निर्देश दिए।

इसके बाद परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क पर अभियान चलाकर मॉडीफाइड साइलेंसर लगे वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहनों का चालान किया गया।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने जनपद के सभी वाहन स्वामियों से अपील की कि वे अपने वाहनों में केवल कंपनी द्वारा लगाए गए मानक साइलेंसर एवं हार्न का ही प्रयोग करें। साथ ही किसी भी वाहन पर अवैध रूप से हूटर, सायरन या मॉडीफाइड साइलेंसर न लगवाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में विशेष अभियान के दौरान लगातार जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

अभियान के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) धर्मेन्द्र कुमार, प्रवर्तन स्टाफ तथा यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages