<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 28, 2026

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर रेडक्रॉस ने चलाया जागरूकता अभियान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, शाखा बस्ती की ओर से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को हेपेटाइटिस से बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक करते हुए पर्चे वितरित किए गए तथा प्रमुख स्थानों पर जागरूकता पोस्टर लगाए गए।

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा बस्ती के सभापति संतोष सिंह ने कहा कि हेपेटाइटिस एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर जांच, टीकाकरण और जागरूकता के माध्यम से इससे बचाव संभव है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित जीवनशैली अपनाने तथा संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।

रेडक्रॉस सदस्य राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने बीमारी के लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। इमरान अली ने स्वच्छता, सुरक्षित रक्त के उपयोग, नई सिरिंज के प्रयोग और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार टीकाकरण को हेपेटाइटिस की रोकथाम के प्रभावी उपाय बताया तथा युवाओं से इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पवन वर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। वहीं सरबजीत सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी केवल आपदा एवं राहत कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना भी संस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाने की बात कही।

अभियान में विवेक त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी, मोहम्मद अहमद, अमित श्रीवास्तव, उमेश कुमार, राधे, संजय श्रीवास्तव, शिवराज सहित अन्य स्वयंसेवकों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

No comments:

Post a Comment

Pages