वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के तिनसुकिया मंडल के शिमलगुड़ी यार्ड में मानसून के दौरान जलभराव होने के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार परिचालन को सुचारु बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
रेलवे के अनुसार डिब्रूगढ़ से 30 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस को उत्तर लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, गुवाहाटी, रंगिया और न्यू बंगाईगांव के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं 31 जुलाई, 2026 को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस उत्तर लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया और न्यू बंगाईगांव के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
इसी प्रकार 31 जुलाई, 2026 तक डिब्रूगढ़ से चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस उत्तर लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ और रंगिया के रास्ते चलेगी। दूसरी ओर 29 जुलाई, 2026 तक लालगढ़ से चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस रंगिया, रंगापाड़ा नॉर्थ और उत्तर लखीमपुर के रास्ते संचालित की जाएगी। इसके अलावा 29 जुलाई, 2026 को चंडीगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस भी रंगिया, रंगापाड़ा नॉर्थ और उत्तर लखीमपुर के परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
.jpg)
No comments:
Post a Comment