वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व से संचालित 04731/04732 श्री गंगानगर-समस्तीपुर-श्री गंगानगर (वाया गोरखपुर) साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि 4 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दी है।
विस्तारित कार्यक्रम के अनुसार 04731 श्री गंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा 04732 समस्तीपुर-श्री गंगानगर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 4 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 4 अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
रेल प्रशासन ने बताया कि विस्तारित अवधि के दौरान इस विशेष ट्रेन का समय, मार्ग, रेक संरचना तथा सभी निर्धारित ठहराव पूर्ववत रहेंगे। इस निर्णय से गोरखपुर मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और त्योहारों व अवकाश के दौरान बढ़ी हुई भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

No comments:
Post a Comment