<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 28, 2026

श्रावण मास, शिवरात्रि व कांवड़ यात्रा को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददात


बस्ती। आगामी श्रावण मास, शिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार सदर कमलेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद सिंह ने की।

बैठक में थाना कोतवाली के सभी चौकी प्रभारी, बीट पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी, क्षेत्र के सभासद, ग्राम प्रधान, विभिन्न समुदायों के संभ्रांत नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी से पर्व एवं कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्व अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया।

बैठक में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे आगे प्रसारित न करें। सभी नागरिकों से प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया गया।



No comments:

Post a Comment

Pages