<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 14, 2026

बस्ती में धर्मेन्द्र कुमार ने संभाला एआरटीओ (प्रवर्तन) का अतिरिक्त कार्यभार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, परिवहन अनुभाग-3 के कार्यालय आदेश संख्या 74/2026/1196/तीस-3-2026 दिनांक 11 जुलाई 2025 के अनुपालन में धर्मेन्द्र कुमार ने मंगलवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (सड़क सुरक्षा), बस्ती के साथ-साथ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), बस्ती का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया।

शासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की मंशा के अनुरूप मुख्यालय स्तर से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (सड़क सुरक्षा/प्रवर्तन) की तैनाती की गई है। जनपद बस्ती में धर्मेन्द्र कुमार की यह प्रथम तैनाती है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शासन एवं परिवहन मुख्यालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने, प्रवर्तन कार्यों को गति देने तथा निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages