<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 14, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे में हिंदी राजभाषा समीक्षा बैठक आयोजित, कार्यों में शत-प्रतिशत हिंदी के प्रयोग पर जोर


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक कार्यालय में मंगलवार को प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सुषमा भास्कर माटे की अध्यक्षता में हिंदी राजभाषा समीक्षा बैठक एवं हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सुषमा भास्कर माटे ने सभी कर्मचारियों से अपने कार्यक्षेत्र में शत-प्रतिशत हिंदी में कार्य सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा उससे जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
हिंदी क्विज प्रतियोगिता में मुख्य कार्यालय अधीक्षक सौरभ कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजना लाल ने किया।
इस अवसर पर राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अनुवादक नागेश्वर नाथ श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages