वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर एवं अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में लखनऊ मंडल द्वारा गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए नई पहल की गई है। इसके तहत स्टेशन के गेट संख्या-1 एवं 2 के मध्य नई फेंसिंग लगाई गई है।
स्टेशन निदेशक रतनदीप गुप्ता के नेतृत्व में फेंसिंग के आसपास विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगाए गए हैं। यह पहल स्टेशन परिसर को अधिक हरित, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई फेंसिंग से स्टेशन परिसर में अनाधिकृत प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण होगा, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर होगी। वहीं पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा और स्टेशन की सुंदरता में वृद्धि होगी।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। आने वाले समय में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

No comments:
Post a Comment