<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 12, 2026

थाना कलवारी में वृक्षारोपण, प्रभारी निरीक्षक ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


कलवारी, बस्ती। हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से थाना कलवारी परिसर में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने पौधारोपण कर समाज और पुलिस कर्मियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जुलाई माह में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल भी जरूरी है, ताकि वह विकसित होकर एक सशक्त वृक्ष बन सके।

वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ने थाना कलवारी के साथ-साथ थाना क्षेत्र की तीनों पुलिस चौकियों—गायघाट, बहादुरपुर और माझाखुर्द में भी पौधारोपण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अभियान में सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages